मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए डिजिटल डिपॉजिट रिफंड प्रणाली का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए डिजिटल डिपॉजिट रिफंड प्रणाली का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए डिजिटल डिपॉजिट रिफंड प्रणाली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक की खपत को कम करने और अधिक से अधिक प्लास्टिक को रिसाइकिल करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियां, जंगल, पहाड़ राज्य की धरोहर और पहचान हैं। प्लास्टिक इन धरोहरों को खतरे में डाल रहा है, जिसके निपटान के लिए राज्य सरकार विज्ञान और आधुनिक तकनीक का उपयोग कर काम कर रही है। इसके लिए धामी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से डिजिटल डिपाजिट रिफंड प्रणाली को लागू करने के लिए समन्वय से काम करने को कहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर स्वयं प्लास्टिक की बोतल को स्कैन करके डिजिटल पेमेंट प्राप्त किया और इस योजना की सराहना की। उन्होंने कहा, यह पहल पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक की खपत को कम करने और अधिक से अधिक प्लास्टिक को पुनर्चक्रण में लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह चार धाम यात्रा और अन्य पर्यटन स्थलों में स्वच्छता बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगी।