Top Banner
चमोली जिले के औली में भारत और कजाकिस्तान के बीच सैन्य अभ्यास हुआ शूरू

चमोली जिले के औली में भारत और कजाकिस्तान के बीच सैन्य अभ्यास हुआ शूरू

चमोली जिले के औली में आज से भारत और कजाकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास “काजिन्द-2024” का आठवां संस्करण शुरू हो गया है, जो 13 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभ्यास का उद्घाटन समारोह कजाकिस्तान के कर्नल करिबयेव नुरलान सेरिकबायविच और भारतीय कर्नल योगेश उपाध्याय की उपस्थिति में हुआ।

“काजिन्द” एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो दोनों देशों के बीच वैकल्पिक रूप से आयोजित होता है। इस बार भारतीय टुकड़ी का नेतृत्व मुख्य रूप से पाँचवीं बटालियन कुमाऊं रेजिमेंट के साथ भारतीय वायु सेना और अन्य सेवाओं के कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। वहीं, कजाकिस्तान की 60 सदस्यीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व लैण्ड फोर्सेज, एयर डिफेंस फोर्सेज और एयरबोर्न असॉल्ट ट्रूपर्स कर रहे हैं।

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत आतंकवाद विरोधी अभियानों में दोनों देशों की सैन्य क्षमताओं को बढ़ाना है। यह अभ्यास अर्ध-शहरी और पहाड़ी इलाकों में संयुक्त संचालन पर केंद्रित होगा।

Please share the Post to: