Top Banner Top Banner
मुख्यमंत्री आवास में सादगी से मनाया गया लोक पर्व इगास

मुख्यमंत्री आवास में सादगी से मनाया गया लोक पर्व इगास

मुख्यमंत्री आवास में लोक पर्व इगास का आयोजन सादगी के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना और सुंदरकांड का पाठ कर प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने इगास पर्व पर भैलो पूजन किया और भैलो खेल ढोल-दमाऊ भी बजाया।

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को इगास की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है और इसे जन-जन तक पहुँचाना जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में इस पर्व को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक अवकाश की परंपरा शुरू की गई है। इसके अलावा, हाल ही में हुए प्रवासी उत्तराखंडियों के सम्मेलन में उन्होंने प्रवासियों से आग्रह किया कि वे अपने गाँव में आकर इस पर्व को मनाएं, ताकि हमारी लोक संस्कृति को संजोया जा सके।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड की लोक परंपराएँ और संस्कृति देवभूमि की पहचान हैं, और इगास का पर्व प्रदेश के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email