Top Banner
28 जनवरी से शुरू होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तराखंड के 12 शहरों में होगा 35 खेलों का आयोजन, जानें पूरी डिटेल…

28 जनवरी से शुरू होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तराखंड के 12 शहरों में होगा 35 खेलों का आयोजन, जानें पूरी डिटेल…

देहरादून: उत्तराखंड में 28 जनवरी से 38वें राष्ट्रीय खेल का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक खेल आयोजन के लिए युद्धस्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। करीब 10,000 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिनमें उत्तराखंड के 750 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे। यह आयोजन 18 दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रदेश के 12 अलग-अलग स्थानों पर 35 खेल प्रतियोगिताएं होंगी।

खेलों का स्थान और विवरण
राष्ट्रीय खेल के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं निम्नलिखित स्थानों पर आयोजित होंगी:

  1. देहरादून:
    • आर्चरी, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल, जिम्नास्टिक, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, गोल्फ, लॉन बॉल, शूटिंग, नैटबॉल, रग्बी सेवन, टेनिस, वुशु, स्क्वैश और जूडो।
  2. हरिद्वार:
    • हॉकी, रेसलिंग, कबड्डी और कलारीपयट्टू।
  3. ऋषिकेश (शिवपुरी):
    • सलालम, बीच हैंडबॉल, बीच वॉलीबॉल और बीच कबड्डी।
  4. टिहरी (कोटी कॉलोनी):
    • कैनोइंग, कयाकिंग और रोइंग।
  5. रुद्रपुर:
    • वॉलीबॉल, हैंडबॉल, साइकिलिंग ट्रैक, साइकिलिंग रोड और शूटिंग ट्रैप एंड स्कीट।
  6. खटीमा:
    • मल्लखंभ।
  7. भीमताल:
    • साइकिलिंग एमटीबी।
  8. हल्द्वानी:
    • ताइक्वांडो, खो-खो, फेंसिंग, फुटबॉल, मॉर्डन पेंटाथलान, स्विमिंग और ट्राइथलॉन।
  9. अल्मोड़ा:
    • योगासन।
  10. पिथौरागढ़:
    • बॉक्सिंग।
  11. टनकपुर:
    • राफ्टिंग।
  12. नैनीताल:
    • कलारीपयट्टू।

खेलों की भव्य तैयारी
राष्ट्रीय खेल आयोजन के लिए स्टेडियम, खेल उपकरण और खिलाड़ियों के आवास जैसी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

उत्तराखंड के खिलाड़ियों से उम्मीदें
इस बार उत्तराखंड के 750 खिलाड़ी 35 खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खेल मंत्री और राज्य प्रशासन ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराई है।

राज्य के पर्यटन और खेल को बढ़ावा
38वें राष्ट्रीय खेल न केवल उत्तराखंड में खेल संस्कृति को बढ़ावा देंगे बल्कि राज्य के पर्यटन और होटल उद्योग को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। आयोजन के जरिए उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Please share the Post to: