Top Banner
97 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 25 साल बाद मिला  न्याय…

97 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 25 साल बाद मिला न्याय…

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने रायपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम की भूमि को मुक्त कराकर 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला लीला देवी और उनकी 80 वर्षीय पुत्री नीना गुरूंग को उनका हक दिलाया

जनता दर्शन में सामने आया मामला, डीएम ने की कड़ी कार्रवाई

यह मामला डीएम के जनता दर्शन कार्यक्रम में संज्ञान में आया, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए। 03 जनवरी को प्रशासन ने गैस गोदाम को सील कर दिया। यह गोदाम लीज समाप्त होने के बाद भी वर्षों से अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था

25 वर्षों से न्याय के लिए भटक रही थीं बुजुर्ग महिला

बुजुर्ग महिला और उनकी बेटी पिछले 25 वर्षों से सरकारी दफ्तरों और अदालतों के चक्कर काट रही थीं। उनके पति ने 1988 में 10 वर्षों के लिए भूमि लीज पर दी थी, लेकिन 2000 में लीज समाप्त होने के बाद किराया देना बंद कर दिया गया। इसके बाद भूमि के दस्तावेजों में हेरफेर कर उसे हड़पने की कोशिश की गई

डीएम ने जताई नाराजगी, अधिकारियों से मांगा जवाब

डीएम सविन बंसल ने इस मामले में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम का लाइसेंस तुरंत निरस्त करने के निर्देश दिए और सवाल किया कि इतने सालों तक विभागीय अधिकारी क्यों निष्क्रिय रहे

महिला ने प्रशासन को दिया धन्यवाद

भूमि पर कब्जा वापस मिलने के बाद बुजुर्ग महिला ने डीएम सविन बंसल, एसडीएम कुमकुम जोशी और पूरी प्रशासनिक टीम को धन्यवाद दिया। इस कार्रवाई से प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है

Please share the Post to: