प्रख्यात पर्यावरणविद् स्व. सुंदरलाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे राजीव नयन बहुगुणा ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस दुखद समाचार की जानकारी दी।
बिमला बहुगुणा ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्थान में अहम भूमिका निभाई थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिमला बहुगुणा ने अपने जीवन में पर्यावरण और समाज सेवा के लिए अतुलनीय योगदान दिया। उनका निधन अपूरणीय क्षति है।
सीएम धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।