उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य में कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था, लेकिन आज यानी 1 फरवरी को मौसम विभाग ने कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और देहरादून जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य में सुबह और शाम ठंड महसूस की जा रही है, जबकि दोपहर के समय हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, ठंड की वापसी होने वाली है।
राजधानी देहरादून में आसमान साफ रहने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। बीते शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।