Top Banner Top Banner
मुख्यमंत्री ने 70 विधायकों को 350 करोड़ की विधायक निधि मंजूर की, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

मुख्यमंत्री ने 70 विधायकों को 350 करोड़ की विधायक निधि मंजूर की, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 70 विधायकों को उनके क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 350 करोड़ रुपये की विधायक निधि मंजूर कर दी है। प्रत्येक विधायक को 5 करोड़ रुपये की राशि दी गई है, जिसे अनुसूचित जाति, जनजाति और सामान्य वर्ग के अनुसार विभाजित किया गया है – 78% सामान्य, 19% अनुसूचित जाति, और 3% अनुसूचित जनजाति के कार्यों पर खर्च होगी।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति दी है:

  • पौड़ी विधानसभा: देहलचौरी से कांडा मंदिर तक 3.71 करोड़ की लागत से नए मोटर मार्ग का निर्माण।
  • हरिद्वार ग्रामीण: सुकरासा गांव के पास पथरी रोह नदी पर 5.44 करोड़ की लागत से आरसीसी सेतु का निर्माण।
  • रुद्रप्रयाग: अगस्तमुनि विकासखंड के मोटर मार्ग की मजबूती और सड़क सुरक्षा कार्य हेतु 4.45 करोड़
  • केदारनाथ विधानसभा: मस्ता मदमहेश्वर मंदिर मार्ग पर 7.28 करोड़ की लागत से झूला पुल का निर्माण।
  • प्रतापनगर विधानसभा: स्यालगी-जुलाडगांव-डोडक-थापला मोटर मार्ग का सुधार और डामरीकरण हेतु 3.61 करोड़
  • मानपुर-काशीपुर आवासीय परियोजना: विद्युत आपूर्ति कार्य के लिए 2.18 करोड़ की मंजूरी।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email