देहरादून: IMA की पासिंग आउट परेड 14 जून को, श्रीलंका सेना प्रमुख होंगे मुख्य अतिथि

देहरादून: IMA की पासिंग आउट परेड 14 जून को, श्रीलंका सेना प्रमुख होंगे मुख्य अतिथि

देहरादून। 14 जून का दिन उत्तराखंड और देश के लिए गौरवशाली होने वाला है। राजधानी देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 14 जून को पासिंग आउट परेड (POP) का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक परेड में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बाइकेजीएम लासंथा रोड्रिगो शामिल होंगे।

IMA की इस पासिंग आउट परेड से देश को 419 नए युवा और जांबाज सैन्य अधिकारी मिलेंगे, जो अपने प्रथम पग के साथ भारतीय सेना में अफसर के रूप में शामिल हो जाएंगे। इसके अलावा मित्र राष्ट्रों के 32 कैडेट्स भी इस परेड के बाद अपने-अपने देशों की सेनाओं में सैन्य अफसर के रूप में सेवा देंगे। इस तरह कुल 451 कैडेट्स इस बार IMA से पास आउट होंगे।

बताया जा रहा है कि इस परेड के लिए पिछले कई सप्ताह से तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही थीं। यह परेड भारत-श्रीलंका के मजबूत होते सैन्य संबंधों का प्रतीक मानी जा रही है। खास बात यह है कि श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल लासंथा रोड्रिगो खुद 1990 में IMA के 87वें कोर्स से कमीशन प्राप्त कर चुके हैं। ऐसे में उनके लिए यह समारोह व्यक्तिगत रूप से भी भावुक और यादगार रहेगा।

IMA की पासिंग आउट परेड न केवल सैन्य परंपराओं और अनुशासन का प्रतीक होती है, बल्कि यह युवा सैन्य अधिकारियों के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक होती है।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email