देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आज 6 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं—
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले
- कृषि विभाग योजना: 2026 से 2036 के बीच 2,036 सुगंधित पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए 91,000 किसानों और 22,750 हेक्टेयर क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। प्रति हेक्टेयर 80% सब्सिडी दी जाएगी, जबकि 1 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र के लिए सब्सिडी कम हो जाएगी।
- कारागार प्रशासन पुनर्गठन: उत्तराखंड कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग के ढांचे का पुनर्गठन किया गया। इसमें महिला प्रधान कारागार रक्षक के 2 पद, महिला कारागार रक्षक के 22 पद, अपर महानिरीक्षक कारागार का 1 पद, रेजीडेंट मेडिकल ऑफिसर का 1 पद और वैयक्तिक सहायक का 1 पद सृजित किया गया।
- प्रधानमंत्री आवास योजना: योजना के तहत 1872 मकानों के निर्माण पर राज्य सरकार 27 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
- दूरदर्शन पर शिक्षा: अब कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए दूरदर्शन पर वीडियो माध्यम से शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए 8 पद स्वीकृत किए गए हैं और 10.56 लाख रुपए की लागत स्वीकृत हुई है।
- शिक्षा विभाग पुनर्विचार याचिका: सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2010 के ऐसे शिक्षकों का TET कराने के आदेश पर सरकार ने शिक्षा विभाग को पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
- अंतरजातीय दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन: अंतरजातीय दिव्यांगजन से विवाह करने पर दी जाने वाली अनुदान राशि को 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दिया गया है।