अनजान व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करते ही  6.62 लाख की ऑनलाइन ठगी…

अनजान व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करते ही 6.62 लाख की ऑनलाइन ठगी…

देहरादून। अंजान व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करना महंगा पड़ गया। रायपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले बलबीर नेगी साइबर ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात नंबर से आए कॉल पर उन्हें योनो एप डाउनलोड कराने का झांसा दिया गया और व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। बलबीर नेगी ने लिंक पर क्लिक करके अपनी निजी और बैंक संबंधी जानकारी साझा कर दी। इसके बाद 9 सितंबर को उनके खाते से अलग-अलग समय पर आरटीजीएस के माध्यम से कुल 6.62 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए।

थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी बैंक जानकारी किसी से साझा न करें।