4 सितंबर को होगा तीलू रौतेली पुरस्कार समारोह, सम्मानित होंगी राज्य की 13 महिलाएँ

4 सितंबर को होगा तीलू रौतेली पुरस्कार समारोह, सम्मानित होंगी राज्य की 13 महिलाएँ

देहरादून। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार 2024-25 के लिए प्रदेशभर से 13 महिलाओं का चयन किया है। इसके साथ ही 33 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 4 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

गायिका हेमा नेगी करासी समेत 13 महिलाओं का चयन

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस वर्ष अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें रुद्रप्रयाग से लोकगायिका हेमा नेगी करासी, अल्मोड़ा से मीता उपाध्याय, बागेश्वर से अलिशा मनराल, चमोली से सुरभि, चंपावत से अनामिका बिष्ट, देहरादून से शिवानी गुप्ता, हरिद्वार से रूमा देवी, नैनीताल से नैना, पौड़ी से रोशमा देवी, पिथौरागढ़ से रेखा भट्ट, टिहरी से साक्षी चौहान, उत्तरकाशी से विजयी लक्ष्मी जोशी और ऊधमसिंह नगर से रेखा शामिल हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा सम्मान

इसके अलावा विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए चयनित किया गया है।

  • अल्मोड़ा से – सुनीता देवी, सुनीता, सोनी फर्त्याल
  • बागेश्वर से – मुन्नी रावत
  • चमोली से – शोभा देवी, सरोजनी देवी
  • चंपावत से – दीपा पांडे
  • देहरादून से – पिंकी भट्ट, उर्मिला तोमर, नंदिनी
  • हरिद्वार से – वंदना सैनी, इंदु, ललिता सहगल, सोनिया शर्मा
  • नैनीताल से – नीता आर्या, कंचन तिवारी, सीमा कुमारी
  • पौड़ी से – उषा बिष्ट, गंगोत्री, हेमा जैन, पुष्पा देवी, वंदना
  • पिथौरागढ़ से – विमला रावल, जानकी भंडारी
  • रुद्रप्रयाग से – सुनीता भट्ट
  • टिहरी से – ज्योति सजवाण, बागेश्वरी, ममता राणा
  • ऊधमसिंह नगर से – साइमा इकबाल, अनिता कटारिया, मीना नगडाली
  • उत्तरकाशी से – सुनीता भट्ट, मंजू पंवार

4 सितंबर को होगा सम्मान समारोह

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह 4 सितंबर को आईआरडीटी सभागार, देहरादून में आयोजित किया जाएगा, जहां उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।