राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन, नई कार्यकारिणी का चयन

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन, नई कार्यकारिणी का चयन


कोटद्वार, 1 मार्च 2026। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में सत्र 2025-26 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) का गठन किया गया। यह गठन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरिश्चन्द्र के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों की सर्वसम्मति से श्री आनन्द प्रसाद घिल्डियाल को अध्यक्ष, श्रीमती गीता लखेड़ा को उपाध्यक्ष तथा श्रीमती शशि देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। महाविद्यालय शिक्षक-अभिभावक संघ के सचिव डॉ. अनुराग शर्मा ने नवीन कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को संचालित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिवाकर बौद्ध ने महाविद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की और नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम में पूर्व अभिभावक संघ अध्यक्ष श्रीमती रमा कंडारी, श्री राजेश डबराल, वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक सुयाल सहित अनेक अभिभावक, छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महाविद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई कि अभिभावक-शिक्षक संघ के सहयोग से शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को और सशक्त बनाया जाएगा।