हिंदी सिनेमा और संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिवार की ओर से उनके बेटे आनंद भोसले ने निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे, जबकि शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, दिग्गज गायिका का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। दशकों तक अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले के निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। कई कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी। जुबिन नौटियाल समेत कई गायकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी और भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।