राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में हरेला पर्व के अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया, प्राचार्य डॉक्टर नर्मदेश्वर शुक्ला के नेतृत्व में कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉक्टर ओम प्रकाश, लीना पुण्डीर, डॉक्टर अनिल कुमार, नरेंद्र ,विक्रम , दिनेश वलूनी ,रवि तथा nss स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए तथा अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया ।