उत्तराखंड में कर एवं राजस्व निरीक्षक के 29 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

उत्तराखंड में कर एवं राजस्व निरीक्षक के 29 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने शहरी विकास विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड पालिका (केन्द्रीयित) राजस्व सेवा में कर एवं राजस्व निरीक्षक (Tax & Revenue Inspector) के 29 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 4 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 4 अगस्त निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन 12 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा।

भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी का नाम उत्तराखंड के किसी सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत होना भी जरूरी है।
आयु सीमा 1 जुलाई 2026 के आधार पर 21 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क के तहत सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 166.36 रुपये, एससी/एसटी वर्ग को 76.36 रुपये तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 16.36 रुपये शुल्क देना होगा।

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण के उपाय) अधिनियम-2023 के प्रावधानों का सख्ती से पालन किया जाएगा। उम्मीदवारों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।