यहाँ 25 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 700 पदों पर होगी भर्ती

यहाँ 25 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 700 पदों पर होगी भर्ती

चंपावत। उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से 25 अगस्त 2026 को देवीधुरा में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी।

700 पदों पर होगी भर्ती
रोजगार मेला राजकीय इंटर कॉलेज, देवीधुरा में आयोजित होगा। इसमें टाटा मोटर्स और क्वैस ग्रुप समेत अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं के चयन के लिए पहुंचेंगे। अधिकारियों के अनुसार मेले में करीब 700 रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

12वीं से पीजी तक के युवा कर सकेंगे आवेदन
रोजगार मेले में 12वीं पास, आईटीआई, स्नातक और परास्नातक युवा हिस्सा ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। चयनित युवाओं को संबंधित पद के अनुसार रोजगार दिया जाएगा। शुरुआती वेतन ₹16,250 प्रतिमाह बताया गया है।

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा
इच्छुक अभ्यर्थियों को 25 अगस्त को सुबह 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज, देवीधुरा पहुंचना होगा। उम्मीदवार अपने साथ शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लेकर आएं।
रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 05965-297303, 9759036349 और 9411348111 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला सेवायोजन विभाग ने युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।