NSS शिविर में सहज योग से जुड़े विद्यार्थी, ध्यान और तनाव प्रबंधन पर विशेष सत्र

NSS शिविर में सहज योग से जुड़े विद्यार्थी, ध्यान और तनाव प्रबंधन पर विशेष सत्र

ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग मे राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत तृतीय एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने प्राचार्य प्रोफेसर नर्वदेश्वर शुक्ला की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम प्रकाश के संचालन में एच एच श्री माताजी निर्मला देवी सहज योग ट्रस्ट द्वारा सहज योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर श्रीमती हेमा चुफाल किंतु के नेतृत्व में सहज योग टीम द्वारा ध्यान, मानसिक शांति, एकाग्रता, तनाव प्रबंधन, एवं आशिक संतुलन के महत्व से अवगत कराया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जीवन में सकारात्मकता एवं आंतरिक शांति को प्रोत्साहित करना था।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर नर्वदेश्वर शुक्ल के इस सराहनीय पहल हेतु सहज योग टीम का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया, तथा उनके द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सफलता की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर लीना पुंडीर, डॉक्टर इंदिरा जुगरान, डॉक्टर , डॉक्टर अमित, डॉक्टर तान्या, डॉक्टर रंजू उनियाल, सहित प्राध्यापको एवं कर्मचारीयों तथा स्वयंसेवको ने बढ़कर प्रतिभाग किया।