भारतीय नौसेना को मिली बड़ी ताकत, आईएनएस निपुण बेड़े में शामिल; गहरे समुद्र में विशेष अभियानों में निभाएगा अहम भूमिका

भारतीय नौसेना को मिली बड़ी ताकत, आईएनएस निपुण बेड़े में शामिल; गहरे समुद्र में विशेष अभियानों में निभाएगा अहम भूमिका

मुंबई। भारतीय नौसेना के बेड़े में निस्तार श्रेणी का दूसरा गोताखोरी सहायता पोत आईएनएस निपुण (DSV) शामिल हो गया है। इसे आज मुंबई में आयोजित समारोह के दौरान नौसेना में शामिल किया गया।
नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने कहा कि आईएनएस निपुण नौसेना के पानी के नीचे संचालित किए जाने वाले विशेष अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL), विशाखापत्तनम द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित यह पोत गहरे समुद्र में गोताखोरी तथा जटिल समुद्री अभियानों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसके नौसेना में शामिल होने से समुद्र के भीतर चलाए जाने वाले अभियानों की क्षमता को मजबूती मिलने की उम्मीद है।