पिता की वतन वापसी के लिए बेटी की मुहिम को मिला जनसमर्थन, जुटे ₹1.40 करोड़

पिता की वतन वापसी के लिए बेटी की मुहिम को मिला जनसमर्थन, जुटे ₹1.40 करोड़

उत्तरकाशी: सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल को स्वदेश वापस लाने के लिए उनकी बेटी दीपिका नौटियाल की ओर से चलाया जा रहा आर्थिक सहयोग अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। पिता की वतन वापसी के लिए दीपिका ने ₹2 करोड़ 29 लाख जुटाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से अब तक ₹1 करोड़ 40 लाख से अधिक की राशि जुटाई जा चुकी है।

दीपिका की अपील के बाद उत्तराखंड के साथ ही देश के अन्य हिस्सों और विदेशों से भी लोग अभियान से जुड़ रहे हैं। सामाजिक संगठनों, प्रवासी उत्तराखंडियों, व्यापारियों और आम लोगों की ओर से अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अभियान की जानकारी साझा किए जाने के बाद लगातार मदद पहुंच रही है।
परिजनों के मुताबिक, इंद्रमणि नौटियाल की स्वदेश वापसी के लिए अभी करीब ₹89 लाख की राशि और जुटाई जानी है। परिवार को उम्मीद है कि लोगों का सहयोग इसी तरह जारी रहा तो शेष धनराशि भी जल्द जुटाई जा सकेगी।

परिवार से आगे बढ़कर सामूहिक अभियान
शुरुआत में परिवार और परिचितों तक सीमित यह पहल अब व्यापक जन-अभियान का रूप ले चुकी है। उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के साथ प्रवासी उत्तराखंडियों और सामाजिक संगठनों ने भी इसमें भागीदारी की है। अभियान का उद्देश्य निर्धारित धनराशि जुटाकर इंद्रमणि नौटियाल को जल्द से जल्द स्वदेश वापस लाने में मदद करना है।

दीपिका नौटियाल अपने पिता की वापसी के लिए लगातार लोगों से सहयोग की अपील कर रही हैं। अब तक जुटाई गई राशि अभियान के निर्धारित लक्ष्य का बड़ा हिस्सा है, जबकि करीब 61 प्रतिशत लक्ष्य अभी पूरा होना बाकी है। परिवार को उम्मीद है कि सामूहिक सहयोग से आवश्यक धनराशि पूरी हो सकेगी और इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी का रास्ता आसान होगा।