गांधी जयंती पर देवप्रयाग कॉलेज में NSS कार्यक्रम, गांधी-शास्त्री के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान

गांधी जयंती पर देवप्रयाग कॉलेज में NSS कार्यक्रम, गांधी-शास्त्री के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान

आज गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिविन्यास कार्यक्रम एवं एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं प्राध्यापको एवं कर्मचारियों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन आदर्श पर प्रकाश डाला तथा समाज एवं राष्ट्र के लिए उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया, डॉ धर्मेंद्र, डॉक्टर लीना, डॉक्टर संतोष, डॉक्टर अदिल, डॉ अमित, डॉ संजीव डॉक्टर, तान्या, डॉक्टर संध्या, डॉक्टर इलियास, ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके जीवन आदर्श से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

डॉक्टर रंजू उनियाल ने रामधुन की प्रस्तुति से सबको प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ओम प्रकाश कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने किया, इन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना उसके उद्देश्य एवं उसके लक्ष्य सभी छात्र/ छात्राओं के साथ साझा किया, तथा बताया की गांधी जी के जन्म शताब्दी वर्ष से ही राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत की गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर नर्मदेश्वर शुक्ला ने शास्त्री जी एवं गांधी जी के जीवन संघर्ष पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि हमें इनके जीवन आदर्श से प्रेरणा लेनी चाहिए सत्य अहिंसा के साथ स्वच्छता को भी अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के उपरांत सभी स्वयंसेवकों एवं प्राध्यापको तथा कर्मचारियों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा महाविद्यालय को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।