देहरादून: उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में विकासखंड स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अधिकारियों की तैनाती और तबादले किए गए हैं। विभाग ने 26 नव नियुक्त उपशिक्षा अधिकारियों (डीबीईओ) को प्रदेश के विभिन्न विकासखंडों में तैनाती दी है। इसके साथ ही पहले से कार्यरत 24 उपशिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। शिक्षा सचिव ज्योति यादव ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विभागीय आदेश के अनुसार, नव नियुक्त उपशिक्षा अधिकारी वर्तमान में सीमैट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे अपने निर्धारित विकासखंडों में कार्यभार संभालेंगे।
26 नए उपशिक्षा अधिकारियों को यहां मिली तैनाती
जारी सूची के अनुसार, चेतना रावत को देवाल, भीम सिंह को धारचूला, विवेक पांडे को गंगोलीहाट, निधि को गरुड़, अभिषेक त्रिपाठी को भटवाड़ी, अजय कुमार सिंह को भैसियाछाना, गौरव मैठाणी को नैनीडांडा, विक्रांत सिंह को मोरी, दीपिका परिहार को भिलंगना और दीपाली बड़थ्वालिया को बाराकोट में तैनाती दी गई है।
इसी तरह नैन्सी कर्णवाल को कोट, त्रिभुवन सिंह जैम्याल को धौलादेवी, नीरू सैनी को थराली, अंकुश सिंह बिष्ट को पोखरी, शबनम को रिखणीखाल, स्वाति देवी को ताकुला, अवधेश कुमार को स्याल्दे, रचना सिंह को पाटी, हरिओम सिंह को कपकोट और विजय सिंह बिष्ट को धारी में तैनात किया गया है।
इसके अलावा प्रदीप प्रसाद को बेतालघाट, रुचि को चकराता, तेजस्विता आर्य को जखोली, तनीषा पांडे को पौखड़ा, आलोक भट्ट को चिन्यालीसौड़ और किशन आनंद को चंपावत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
24 उपशिक्षा अधिकारियों के भी तबादले
नए अधिकारियों की तैनाती के साथ ही विभाग ने विभिन्न विकासखंडों में पहले से कार्यरत 24 उपशिक्षा अधिकारियों के तबादले भी किए हैं। इनके संबंध में अलग से आदेश जारी किए गए हैं।
इस फेरबदल के बाद विकासखंड स्तर पर शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव होगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नए अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभालेंगे। उनसे स्थानीय स्तर पर शैक्षिक गतिविधियों, विभागीय योजनाओं और विद्यालयों की प्रशासनिक निगरानी को बेहतर ढंग से संचालित करने की अपेक्षा है।