रेनबो न्यूज़* 15/ 7/23
चमोली जिले के कर्णप्रयाग-ग्वालदम राजमार्ग पर तलवाडी के पास एक वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गये। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में कुल 11 लोग सवार थे। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हादसे की सूचना पाकर सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का रेस्क्यू कर सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान राहुल श्रीवास्तव (35) और राजीव श्रीवास्तव (30) के रूप में हुई है।