IISC बेंगलुरु प्रशिक्षण में देवप्रयाग कॉलेज के शिक्षकों का शानदार प्रदर्शन, सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी और प्रोजेक्ट अवॉर्ड मिला

IISC बेंगलुरु प्रशिक्षण में देवप्रयाग कॉलेज के शिक्षकों का शानदार प्रदर्शन, सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी और प्रोजेक्ट अवॉर्ड मिला

उत्तराखंड राज्य विश्वविद्यालय परिसरों तथा राजकीय महाविद्यालय में कार्यरत विज्ञान वर्ग के 80 शिक्षकों का आईआईएससी बेंगलुरु के चेल्लाकेरे परिसर में चल रहे तृतीय बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम कल दिनांक 9 मई 2026 को संपन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण का अंतिम दिवस राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के लिए हर्ष एवं गर्व की सौगात लेकर आया। दरअसल 14 दिवसीय प्रशिक्षण में राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग से दो प्रतिभागियों श्री मोहम्मद आदिल कुरैशी तथा डॉ सुबोध कुमार ने प्रतिभा किया था,जिसमें श्री मोहम्मद आदिल कुरैशी को जीव विज्ञान वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा साथ ही डॉक्टर सुबोध कुमार व उनकी टीम को सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर नर्वदेश्वर शुक्ला ने दोनों सहायक प्राध्यापको को बधाई दी तथा उनके अग्रिम जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही समस्त महाविद्यालय परिवार ने दोनों प्राध्यापको की उप्लब्धियो पर शुभकामनाएं दी।