उत्तराखंड में पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

उत्तराखंड में पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर पूरे उत्तराखंड में तीन दिनों तक राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान राज्य के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे और राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि राजकीय शोक अवधि में किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार 20 मई को पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।