मसूरी में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, बेटी के एडमिशन के लिए पहुंचे; फैंस में उत्साह

मसूरी में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, बेटी के एडमिशन के लिए पहुंचे; फैंस में उत्साह

मसूरी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni शनिवार को मसूरी पहुंचे। उनके लालटिब्बा क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरने की सूचना मिलते ही प्रशंसकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

जानकारी के अनुसार, धोनी अपनी बेटी के एक प्रतिष्ठित स्कूल के समर प्रोग्राम में प्रवेश संबंधी प्रक्रिया के लिए मसूरी आए हैं। उनके शहर पहुंचने की खबर फैलते ही पर्यटकों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

धोनी हमेशा की तरह सादगीपूर्ण और शांत अंदाज में नजर आए। प्रशंसकों ने उन्हें करीब से देखने और उनके साथ फोटो लेने का अवसर मिलने पर खुशी जताई।

गौरतलब है कि मसूरी से धोनी का विशेष जुड़ाव रहा है। वह समय-समय पर यहां आते रहे हैं। उनके इस दौरे की चर्चा पूरे शहर में बनी हुई है और प्रशंसकों के बीच उत्साह का माहौल है।