देवप्रयाग महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, छात्रों ने किया योगाभ्यास

देवप्रयाग महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, छात्रों ने किया योगाभ्यास

ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में नमामि गंगे समिति के तत्वाधान में बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। नमामि गंगे समिति के संयोजक डॉ सुबोध कंडारी ने योग का महत्व बताते हुए महाविद्यालय के समस्त सदस्यों को विभिन्न प्रकार के योगासन का अभ्यास कराया।

इस अवसर पर डॉ.आदिल, डॉ. सोनिया ,नरेंद्र बकराड़ी, मैताब जी, बलूनी जी एवं रवि कुमार उपस्थित रहे।

योग दिवस पर मूल अर्थ का संज्ञान लेते हुए महर्षि पतंजलि को आमतौर पर योग का जनक माना जाता हैं। उन्होंने प्राचीन काल से चली आ रही मौखिक योग परंपराओं को व्यवस्थित किया और उन्हें योग सूत्र के रूप में लिपिबद्ध किया। इसके अलावा, आध्यात्मिक ग्रंथों में भगवान शिव को ‘आदियोगी’ (प्रथम योगी) माना जाता है, जिन्हें योग के ज्ञान का उद्गम स्रोत माना गया हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ( UNGA) में 27 सितंबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया था। उसके बाद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सर्वप्रथम 21 जून 2015 को मनाया मनाया जाने लगा।
हेडिंग बना