देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा मेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगी भर्ती

देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा मेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगी भर्ती

देहरादून। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से 11 अगस्त 2026 को एक दिवसीय मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला सुबह 9:30 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा, जहां विभिन्न निजी कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

इस रोजगार मेले में कुल 559 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में CAMP-108, NITT Limited, परिश्रम रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सॉन, एक्सिस बैंक, आईजोन, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, बारबेक्यू नेशन, आईपीसीए, मोचिको और टीआई मेडिकोज सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीकरण शुरू हो चुका है। अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
बायोडाटा (Resume)
शैक्षिक प्रमाण-पत्र
सेवायोजन पंजीयन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
वैध पहचान पत्र

सेवायोजन विभाग ने युवाओं से समय रहते पंजीकरण कराने और इस रोजगार मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। यह मेला निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतर अवसर साबित हो सकता है।