उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 PPS अधिकारियों के तबादले; मनोज कत्याल समेत कई अफसरों की बदली जिम्मेदारी
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। तबादला सूची में कई अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं स्वतंत्र कुमार सिंह को एएसपी सतर्कता सेक्टर देहरादून से एएसपी देहात-2 देहरादून भेजा गया है।
मनोज कत्याल, जो वर्तमान में एएसपी हल्द्वानी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, को अब 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में उपसेनानायक बनाया गया है। उत्तम सिंह नेगी को एएसपी ऊधमसिंहनगर से हटाकर एएसपी सतर्कता सेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
इन अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी
हरवंश सिंह को एएसपी अल्मोड़ा से एएसपी हल्द्वानी नियुक्त किया गया है। शेखर चंद्र सुयाल को एएसपी देहात हरिद्वार से एएसपी नगर देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनुषा बडोला को एएसपी एटीसी हरिद्वार से एएसपी अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर बनाया गया है। अमित कुमार को एएसपी नैनीताल से एएसपी टिहरी भेजा गया है।
इसी तरह राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता से एएसपी पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। मिथिलेश कुमार सिंह को 31वीं वाहिनी पीएसी के उपसेनानायक पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक सतर्कता बनाया गया है।
वहीं अभय सिंह को एएसपी हरिद्वार से एएसपी हरिद्वार ग्रामीण और दीपक सिंह को एएसपी टिहरी से एएसपी हरिद्वार नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश
शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल के बाद देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, ऊधमसिंहनगर, टिहरी और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।
शासन के इस आदेश के साथ ही संबंधित अधिकारियों की नई तैनाती प्रभावी हो गई है।