फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम पहुंची कैंची धाम, नीब करौरी बाबा का लिया आशीर्वाद

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम पहुंची कैंची धाम, नीब करौरी बाबा का लिया आशीर्वाद

नैनीताल: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्य सोमवार को अपनी टीम के साथ कैंची धाम पहुंचे। यहां उन्होंने नीब करौरी बाबा के दर्शन किए और मंदिर में पूजा-अर्चना कर फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया।
कैंची धाम पहुंचने के दौरान फिल्म की टीम ने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया। इस दौरान शोभिनव सत्य ने मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह से भी मुलाकात की।

अभिनेता शोभिनव सत्य ने कहा कि नीब करौरी बाबा के दरबार में पहुंचकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने बाबा से फिल्म की सफलता के साथ सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
फिल्म की टीम ने कैंची धाम के आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया और मंदिर में पूजा-अर्चना की।