ग्राफिक एरा के चार क्रिकेटरों का उत्तराखंड की टीमों में चयन, रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे दो छात्र

ग्राफिक एरा के चार क्रिकेटरों का उत्तराखंड की टीमों में चयन, रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे दो छात्र

देहरादून , 10 अक्टूबर। ग्राफिक एरा के चार खिलाड़ियों का उत्तराखंड की क्रिकेट टीमों में चयन होने से छात्र छात्राओं में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के अन्य खिलाड़ियों का उत्साह और हौसला बढ़ा है।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में बीबीए के छात्र जगमोहन नगरकोटी और एमबीए के छात्र जनमेजय जोशी ने उत्तराखंड की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वहीं, बीबीए के छात्र सम्राट शर्मा और विनायक बलूनी का चयन उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है।

चारों खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि से विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है। छात्र-छात्राओं में इसे लेकर खासा उत्साह है और अपने साथियों की इस सफलता से अन्य खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ा है।  इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने, मेहनत कर आगे बढ़ने और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का हौसला मिला है।

ग्राफिक एरा प्रबंधन ने चारों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए यह उम्मीद जताई कि खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड का गौरव बढ़ाएंगे और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।