हरिद्वार/हल्द्वानी: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने विभिन्न विभागों में भर्ती परीक्षाओं को लेकर संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। 23 नवंबर 2026 को जारी कैलेंडर में कुल 11 भर्ती परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां घोषित की गई हैं। परीक्षाओं का सिलसिला 29 नवंबर 2026 से शुरू होगा, जिसमें सबसे पहले उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
आयोग के कैलेंडर में पीसीएस, प्रवक्ता, व्यक्तिगत सहायक, कर एवं राजस्व निरीक्षक, पशु चिकित्साधिकारी, समीक्षा अधिकारी, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता सहित विभिन्न पदों की परीक्षाएं शामिल हैं।
UKPSC संशोधित परीक्षा कैलेंडर: महत्वपूर्ण तिथियां
प्रस्तावित तिथि
पीसीएस-2026 प्रारंभिक परीक्षा
29 नवंबर 2026
प्रवक्ता (कला वर्ग) मुख्य परीक्षा
6 दिसंबर 2026
सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा-2026 प्रारंभिक परीक्षा
27 दिसंबर 2026
व्यक्तिगत सहायक परीक्षा
6 जनवरी 2027
प्रवक्ता (गृह विज्ञान) मुख्य परीक्षा
30 जनवरी 2027
कर एवं राजस्व निरीक्षक परीक्षा
25 अप्रैल 2027
पशु चिकित्साधिकारी परीक्षा
1 और 2 मई 2027
सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा
8 से 14 मई 2027
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (स्केल-ग्रेड)
30 मई 2027
समीक्षा अधिकारी (लेखा)/सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा)
6 जून 2027
कनिष्ठ अभियंता मुख्य परीक्षा
26 जून से 1 जुलाई 2027
अभ्यर्थी आधिकारिक अपडेट पर रखें नजर
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा कैलेंडर में दी गई तिथियां प्रस्तावित हैं। परिस्थितियों के अनुसार इनमें बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा कार्यक्रम, प्रवेश पत्र और अन्य जरूरी सूचनाओं के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है।