ग्राफिक एरा हिल का पांचवां दीक्षांत समारोह 30 को

ग्राफिक एरा हिल का पांचवां दीक्षांत समारोह 30 को

देहरादून, 27 नवंबर । ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का पांचवां दीक्षांत समारोह 30 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन मुख्य अतिथि और प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

दीक्षांत समारोह में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी देहरादून कैंपस , हल्द्वानी कैंपस और भीमताल कैंपस के वर्ष 2025 और 2026 के कुल 12215 छात्र-छात्राओं को पीएचडी, स्नातकोत्तर, स्नातक की डिग्रियां और डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे। समारोह में 39 स्कॉलर्स को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। वहीं, उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में 88 को गोल्ड मेडल, 86 को सिल्वर और 86 को ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया जाएगा। 

दीक्षांत समारोह 30 नवंबर को सुबह 11 बजे ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के मेन ग्राउंड में होगा।