रेनबो न्यूज़ इंडिया * 29 अगस्त 2021
दिल्ली। मगन सिंह बिष्ट भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवप्रयाग ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से एक औपचारिक मुलाकात की। मुलाकात में बीजेपी नेता मगन सिंह बिष्ट ने देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं से कोश्यारी को अवगत कराया और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के सम्बन्ध में चर्चा की।
मगन सिंह बिष्ट, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख, विकास खंड देवप्रयाग ने शनिवार 28 अगस्त को भगत सिंह कोश्यारी राज्यपाल महाराष्ट्र से दिल्ली में मुलाकात की। https://t.co/udv1DSnks3 #rainbow #news #india #bhagatsinghkoshyari #magansinghbisht #governor #maharastra pic.twitter.com/cHWloDdlsG
— Rainbow News (@RainbowNewsUK) August 30, 2021
इस मुलाकात में बीजेपी नेता मगन सिंह बिष्ट ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से क्षेत्र के बुनियादी विकास, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण के विषय पर चर्चा की। उन्होंने बताया की महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उन्होंने औपचारिक मुलाकात गवर्नर महाराष्ट्र हाउस, न्यू महाराष्ट्र सदन कस्तूरबा गाँधी मार्ग दिल्ली में की। उन्होंने बताया की इस अवसर पर उन्होंने कोश्यारी से क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाओं में सुधार पर भी चर्चा की।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता मगन सिंह बिष्ट विकास खंड देवप्रयाग के पूर्व प्रमुख भी रहे हैं। क्षेत्र में जनजागरूकता के कार्यों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली हैं की आगामी विधानसभा चुनाव में मगन सिंह बिष्ट देवप्रयाग विधानसभा से इलेक्शन लड़ने की तैयारी में हैं। उनसे बात करने पर उन्होंने बताया की वह तो क्षेत्र की जनता के सहयोग और जनजागरूकता में लम्बे समय से सेवाएं दे रहे हैं और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के सम्बन्ध में पूछने पर उन्होंने बताया की क्षेत्र की जनता की भावनाओं और राय के अनुसार वह जन संपर्क करने के साथ ही सेवा कार्य में भी सक्रीय हैं।
गौरतलब है भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड और पूर्व वरिष्ष्ठ नेता बीजेपी उत्तराखंड होने के नाते उत्तराखंड के विकास और राजनैतिक गतिविधिओं में रुचि रखते हैं।