अनन्या अग्रवाल – रेनबो न्यूज़ इंडिया * 21 सिंतम्बर 2021
ऋषिकेश: टिहरी प्रशासन की ओर से ऋषिकेश में गंगा में राफ्टिंग को हरी झंडी मिल गई है। इससे राफ्ट संचालकों के चेहरे भी खिल उठे हैं। पितृ पक्ष शुरू होने से पूर्व राफ्ट चालकों ने खारास्रोत में गंगा पूजन कर दिया है। बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने से रविवार को राफ्ट का संचालन शुरू नहीं किया । आपको यह भी बता दे गर आप ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए रहे है तो गंगा का जलस्तर होना चाहिए 137 मीटर।
आपको यह भी बता दे शनिवार को देहरादून से आई ऋषिकेश एक तकनीकी टीम ने गंगा नदी में रैकी की। रैकी टीम ने नदी का जलस्तर एक मीटर बढ़ा हुआ बताया। कहा रीवर राफ्टिंग करने के लिए गंगा का जलस्तर 137 मीटर होना चाहिए। जबकि इस समय नदी का जलस्तर 138 मीटर है। जो एक मीटर बढ़ा हुआ है। बीते दिनों नदी का जलस्तर सामान्य हो गया था। लेकिन जैसे ही पहाडी क्षेत्रों में बारिश हो रही है। उससे गंगा का जलस्थर बढ गया है।
राफ्टिंग के रुट और दूरी
इन स्थानों से होगी राफ्टिंग की शुरूआत
– कौडियाला से रामझूला, नीमबीच -35 किमी
– कौडियाला से शिवपुरी -20 किमी
– मरीन ड्राइव से शिवपुरी-10 किमी
– मरीन ड्राइव से रामझूला, नीमबीच – 25 किमी
– शिवपुरी से रामझूला, नीमबीच- 15 किमी
– ब्रह्मपुरी से रामझूला, नीमबीच – 9 किमी
– क्लब हाउस से रामझूूला, नीमबीच- 9 किमी