Top Banner Top Banner
भाजयुमो नैनीताल मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया

भाजयुमो नैनीताल मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया

रेनबो समाचार * मई 2021 2021

नैनीताल । भाजयुमो नैनीताल मंडल में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत बी.डी पाण्डे अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आवाहन पर जिला अध्यक्ष योगेश रजवार के दिशा निर्देश पर नैनीताल भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आशु उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया।

जिसमें भवाली मंडल ने भी संयुक्त रुप से रक्तदान किया। सभी युवा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने उत्साह के साथ रक्तदान शिविर में भागीदारी निभाई। ब्लड डोनेट करने के लिए 35 लोग तैयार थे, परन्तु ब्लड बैंक की व्यवस्था अनुसार 25 युवाओं द्वारा ही रक्त दान किया गया। शेष लोगों को शुचिबद्ध किया गया है। साथ ही जानकारी दी गयी कि जरुरत पढने पर कभी भी रक्त के लिए संपर्क किया जा सकता है।

रक्त दान करने वालों में प्रदीप भारती, आयुष भंडारी, रितुल कुमार, सागर आर्या, अमित नेगी, हिमांशु उपाध्याय, विनय कुमार, राकेश कुमार, रोहित अधिकारी, राहुल पुजारी, फैजान, आसिफ, मनोज बिष्ट, अनिल कुमार, पारस मेहरा, रवि कुमार, आशु उपाध्याय, अमित कुमार, शिवांशु जोशी, सोनू, कमल कुमार, राजेश, हरीश आर्या, जगदीश आर्या आदि शामिल थे।

इस मौके पर युवाओं का जोश बढ़ाने के लिए मंडल अध्यक्ष भाजपा आंनद बिष्ट, उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट, गोपाल रावत, मनोज जोशी, अरविंद पडियार, गजाला, कमाल, महिला मोर्चा अध्यक्षा दीपिका बिनवाल, भवाली मंडल अध्यक्षा वर्षा आर्या, जिला उपाध्यक्ष प्रेमा अधिकारी, जीवंती भट्ट, प्रगति जैन, जिला महामंत्री नीरज बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष विशाल नेगी आदी मौजूद थे।।

वहीं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ० के धामी, डॉ० ममता पंक्ति, डॉ० एम दुग्ताल, डॉ० अनिरुद्ध गंगोला, कमल बिष्ट, सचिव कुंदन सिंह नेगी आदि लोगों ने सहयोग किया।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email