Top Banner Top Banner
किशोरी पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने व छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ़्तार

किशोरी पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने व छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ़्तार

  • सऊदी में नौकरी का लालच देकर धर्म परिवर्तन करने का किशोरी पर दबाव
  • नाबालिग पीड़िता के साथ छेड़छाड़ एवं शारीरिक शोषण का प्रयास
  • माजरा देहरादून निवासी अभियुक्त अजीम गिरफ्तार

देहरादून। सऊदी अरब में नौकरी का झांसा देकर किशोरी पर धर्म परिवर्र्तन का दबाव डालने का मामला सामने आया है। थाना पटेल नगर में पीड़िता के पिता द्वारा तहरीर दी गई, जिसमे आरोपी द्वारा तीन साल तक किशोरी के साथ छेड़खानी का भी आरोप लगाया गया हैं।

अभियुक्त अजीम पुत्र जीशान निवासी मेहमदपुर थाना गागाललेहडी जनपद सहारनपुर हाल निवासी हामिद कॉलोनी माजरा देहरादून का हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी आईएसबीटी पर अंडे की ठेली लगाता है। पीड़िता के पिता द्वारा शिकायत में बताया गया कि आरोपी उनकी नाबालिग पुत्री को धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए सऊदी अरब में नौकरी का झांसा देकर पिछले 3 वर्षों से परेशान कर रहा था। आरोप लगाया गया कि किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर व शारिक शोषण का प्रयास किया जा रहा है व धर्म परिवर्तन न करने पर उसे गाली गलौज जान से मारने की धमकी व मुंह पर तेजाब फेंकने की व मेरी पुत्री के साथ खींचे गए फोटो को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल करने की धमकी दी जा रही है।

जिसके शिकायत मिलने पर थाना पटेल नगर में – *अपराध संख्या 265 /21 धारा 354 (क)/504/ 506 /376/ 511 /387 आईपीसी व 7/8 पोक्सो अधिनियम में अपराध पंजीकृत किया गया। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदीप राणा थाना प्रभारी पटेल नगर द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतू तत्काल टीम गठित कर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अजीम पुत्र जीशान को आज दिनांक 5/6/21 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
अजीम पुत्र जीशान निवासी मेहमदपुर थाना गागा लेडी जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी हामिद कॉलोनी माजरा थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 20 वर्ष व्यवसाय अंडे की ठेली लगाता है !

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email