हरेला: जंतु विज्ञान विभाग पी जी कॉलेज रायपुर के छात्रों ने किया पौधा रोपण

हरेला: जंतु विज्ञान विभाग पी जी कॉलेज रायपुर के छात्रों ने किया पौधा रोपण

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 16 जुलाई 2021

देहरादून। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर के जंतु विज्ञान विभाग के छात्र/छात्राओं ने हरेला पर्व पर पौधा रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को पौधारोपण के हेतु प्रेरित करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष एसोसिएट प्रो० डॉ० मधु थपलियाल के मार्गदर्शन में किया गया।

डॉ० मधु थपलियाल ने बताया कि कार्यक्रम के इस अवसर पर विभाग के छात्र/छात्राओं ने अपने अपने गांवों में भी व्यापक पैमाने पर पौधा रोपण किया, और ग्रामीणों को भी पौधा रोपण हेतु प्रेरित किया।

महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने अपने घरों के आस-पास के साथ गांव के लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्रों की इस पहल की कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो० सतपाल सहानी ने सराहना की। इस मौके पर डॉ० मधु थपलियाल ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई के साथ ही छात्र घर में रहते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक है और यह अच्छी शिक्षा का नतीजा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक अवश्य संस्कार भी होना चाहिए।

Please share the Post to: