प्रतिरोधक क्षमता और वैक्सीन का सही ज्ञान समाज के हर व्यक्ति को होना चाहिए: डॉ० सूक्तिलँग मझौ

प्रतिरोधक क्षमता और वैक्सीन का सही ज्ञान समाज के हर व्यक्ति को होना चाहिए: डॉ० सूक्तिलँग मझौ

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज मालदेवता रायपुर देहरादून के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित साइंस फ़ॉर ऑल- ऑल फ़ॉर साइंस राष्ट्रीय व्याख्यान माला के दूसरे दिन प्रो० डॉ० सूक्ति लंग मझौ ने व्याख्यान दिया। प्रो० मझौ बायोटेक्नोलॉजी एंड बायोइन्फरमेटिक्स bioinformatics विभाग नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी,  नेहू, शिल्लोंग ने कहा कि आज के समय में प्रतिरोधक क्षमता और वैक्सीन का सही ज्ञान समाज के हर व्यक्ति को होना चाहिए।

उन्होंने प्रतिरोधक क्षमता तथा वैक्सीन के बारे में बड़े सरल तरीके से समझाते हुए प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान भी किया। लेक्चर सीरीज का उद्घाटन प्राचार्य प्रो० सतपाल सिंह साहनी ने किया। उन्होंने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए बताया गया की जंतु विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित ये व्याख्यानमाला वर्तमान समय में बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज कोविड काल में इस विषय की जानकारी हर वर्ग के लिए ज़रूरी है। इसके लिए उन्होंने कार्यक्रम की संयोजक विभागाध्यक्ष डॉक्टर मधु थपलियाल तथा उनके सहयोगियों को बधाई दी।

डॉक्टर मधु थपलियाल ने बताया की विज्ञान जीवन है इसलिये इसके हर पहलू को समझना ज़रूरी है। खासकर शरीर विज्ञान को हर मानव को जानना चाहिए। डॉक्टर थपलियाल ने व्याख्यान माला में भारतवर्ष से जुड़े सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया तथा जंतु विज्ञान विभाग की डॉक्टर संगीता रावत तथा डॉक्टर प्रत्युषा सहित सभी शिक्षकों का आभार किया।

Please share the Post to: