सेना के जवान ने की खुदकुशी

सेना के जवान ने की खुदकुशी

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 7 सितम्बर 2021

राजस्थान के कोटा में सेना के एक जवान ने अपनी मंगेतर के खुदकुशी कर लेने के तीन दिन बाद सोमवार को पेड़ से कथित रूप से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

पुलिस ने बताया कि सेना के कुमाऊं रेजीमेंट के जवान पप्पू यादव छुट्टी लेकर घर आये थे और जब से उनकी मंगेतर ने अपने घर में खुदकुशी की थी, तब से वह अवसाद में थे। यादव देहरादून में तैनात थे। तीन साल पहले उनकी चित्तौड़गढ जिले की एक महिला से सगाई हुई थी।

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह को जिले के चेचाट थानाक्षेत्र के देवलीकलां गांव में यादव अपने घर के समीप खेत में गये और एक पेड़ से उन्होंने फांसी लगा ली।

थाना प्रभारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि यादव के शव से पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव उनके परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email