बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की मां का निधन

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की मां का निधन

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 8 सितम्बर 2021

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार  की मां अरुणा भाटिया का मुंबई में निधन हो गया है। वह मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती थीं।
इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने लिखा कि वह मेरी सबकुछ थी। आज मैं असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। आज सुबह उनका निधन हो गया। वह इस दुनिया को छोड़कर अब पापा के पास चली गई हैं। बता दें कि अक्षय कुमार मां की तबीयत खराब होने की वजह से कुछ दिन पहले ही लंदन से शूटिंग छोड़कर वापस मुंबई लौट आए थे। उनकी मां आईसीयू में भर्ती थीं। मां की खराब तबीयत पर अक्षय कुमार ने एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था। परिवार के लिए मुश्किल वक्त है। परिवार को आपकी दुआओं की जरूरत है। अक्षय कुमार ने जब ये पोस्ट किया उस समय उनकी मां की हालत गंभीर थी और वह मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती थीं।

Please share the Post to: