महिला सहायता हेतु गौरा शक्ति और अपराध सूचना के लिए “पब्लिक आई-ऐप” का पुलिस मुख्यालय में धामी द्वारा शुभारम्भ

महिला सहायता हेतु गौरा शक्ति और अपराध सूचना के लिए “पब्लिक आई-ऐप” का पुलिस मुख्यालय में धामी द्वारा शुभारम्भ

मुख्यमंत्री धामी ने किया पुलिस मुख्यालय का भ्रमण

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 9 सिंतम्बर 2021

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वृहस्पतिवार ९ सितम्बर को उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय का भ्रमण किया।

पुलिस मुख्यालय पर मुख्यमंत्री धामी को पुलिस कार्य प्रणाली, पुलिस के समक्ष चुनौतियॉ, भविष्य की कार्य योजनायें आदि के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया:
।- विभाग में कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकरियों की भी जबावदेही तय की जायेगी।
2- उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम-2018 को और सख्त बनाया जायेगा।
3- बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड में आने वाले लोगों के सत्यापन (Verification) की प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया जायेगा ।
4- पीएसी कर्मचारियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु ट्रकों के बजाय बसें उपलब्ध करायी जायेंगी।
5- पुलिस के वाहनों एवं भवनों में भी सुधार किया जायेगा।
6- पुलिस में खेल कोटे की भर्ती शीघ्र शुरु की जायेगी।
7- पुलिस की शासन में लम्बित समस्त नियमावलियों को शीघ्र स्वीकृत किया जायेगा।
8- इनामी अपराधियों हेतु उ0प्र0 की तर्ज पर पुरस्कार राशि बढ़ायी जायेगी।
9- पुलिस कमर्मचारियों के रु04600/-ग्रेड -पे के सम्बन्ध में सरकार संवेदनशील है और इस सम्बन्ध में कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया है। इसमें शीघ्र निर्णय लिया जायेगा।
10- उत्तराखण्ड में शीघ्र ही एण्टी ड्रग पॉलिसी बनायी जायेगी।

पुलिस विभाग द्वारा प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के दो ऐप “गौरा शक्ति” एवं “पब्लिक आई-ऐप” का शुभारम्भ किया। गौरा शक्ति ऐप से महिलाओं को किसी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। पब्लिक आई-ऐप से जनता किसी भी अपराध एवं घटना की जानकारी फोटो, विडियों एवं टैक्स्ट के माध्यम से सम्बन्धित जनपद एवं डायल 112 को अवगत करा सकेंगे।

अभियोगों की विवेचना में गुणात्मक सुधार तथा सफल अनावरण हेतु Smart Evidence Collecting Tool Kit Tablet विवेचकों को वितरित किये गये इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिये जाने हेतु गंगोत्री-I पर्वत समिट करने जा रहे एसडीआरएफ के पर्वतारोहण दल को मा0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा Flag off किया गया।

अन्त में मा0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा बताया गया उत्तराखण्ड पुलिस को मा0 प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरुप स्मार्ट, संवेदनशील, आधुनिक तथा जबावदेह बनाने के लिये प्रतिबद्व है।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड शासन से अपर सचिव गृह- आनंद बर्धन, सचिव कार्मिक- अरविंद सिंह ह्यांकी, सहित पुलिस विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक- पीएसी- पी वी के प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन- अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक पीएम- अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था- वी मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा- संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक- ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक SDRF- पुष्पक ज्योति सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Please share the Post to: