‘फनकार’ के नाम से बनेगी कपिल शर्मा की बायोपिक

‘फनकार’ के नाम से बनेगी कपिल शर्मा की बायोपिक

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 14 जनवरी 2022

लोकप्रिय कॉमेडियन और टीवी शो होस्ट कपिल शर्मा के जीवन पर बनने वाली बायोपिक ड्रामा फिल्म की शुक्रवार को घोषणा की गई।

‘फनकार’ शीर्षक से बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा करेंगे। इसका निर्माण ‘लायका प्रोड्क्शंस’ के बैनर तले महावीर जैन करेंगे।

‘फुकरे’ के लिए वाहवाही बटोरने वाले लांबा ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत के सबसे लोकप्रिय फनकार कपिल शर्मा की कहानी जनता तक पहुंचाने को लेकर उत्साहित हूं।’’

वहीं, जैन का कहना है कि टीम कपिल शर्मा की कहानी लोगों तक पहुंचाने को लेकर उत्साहित है।