अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन में फंसे सेना के सात कर्मियों के शव मिले

अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन में फंसे सेना के सात कर्मियों के शव मिले

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 8 जनवरी 2022

अरुणाचल प्रदेश के कामेंग क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद पिछले दो दिन से लापता सेना के सात जवानों के शव मंगलवार को मिले। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में रविवार को हिमस्खलन के बाद लापता कर्मियों को ढूंढने के लिए सेना ने तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया था।

एक अधिकारी ने कहा, ” हिमस्खलन वाले स्थान से सभी सात कर्मियों के शव बरामद हुए हैं। दुर्भाग्यवश, अभियान में जुटे प्रत्येक व्यक्ति के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद, सभी सात लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है।”

उन्होंने कहा, ”आगे की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सैन्यकर्मियों के शव घटनास्थल से नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाए जा रहे हैं।”

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email