Top Banner
रायपुर महाविद्यालय में करियर काउंसिलिंग से छात्रों का मार्गदर्शन किया गया

रायपुर महाविद्यालय में करियर काउंसिलिंग से छात्रों का मार्गदर्शन किया गया

जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा करियर काउंसिलिंग से जंतु विज्ञान विषय में परामर्श एवं मार्गदर्शन किया गया

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 13 मार्च 2022

देहरादून। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के करियर काउन्सलिंग सेल के द्वारा जंतु विज्ञान विभाग में छात्र-छात्राओं को जंतु विज्ञान से सम्बंधित रोजगारपरक विषयों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सतपाल सिंह साहनी द्वारा किया गया।

प्रोफेसर साहनी ने अपने उद्बोधन में बताया की आज छात्र-छात्राएँ शिक्षा के क्षेत्र में शॉटकर्ट अपनाना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें नियमित रूप से अच्छे अख़बार पढ़ने चाहिए, एप्टीट्यूट टेस्ट की तैयारी करनी चाहिए तथा विश्व स्तरीय जर्नल नॉलेज की तैयारी करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने करियर काउंसलिंग समन्वयक डॉ० मधु थपलियाल को छात्र-छात्राओं को विशेष रोज़गार संबंधी जानकारी देने के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम की समन्वयक करियर काउंसलिंग सेल की समन्वय और जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० मधु थपलियाल ने छात्र-छात्राओं को बताया कि उन्हें सबसे पहले हर विषय की पूर्ण जानकारी होना अतिआवश्यक है।

डॉक्टर थपलियाल ने बताया कि जंतु विज्ञान विषय में अंडर ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद छात्र-छात्राओं को विभिन्न सम्मान जनक क्षेत्र में बहुत सारी रोज़गार की संभावनाएं बनी रहती हैं। उन्होंने बताया कि चाहे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जाना हो, चाहे विज्ञान, वैज्ञानिक क्षेत्र में जाना हो या वाइल्डलाइफ़ के क्षेत्र में जाना हो, या वाइल्ड लाइफ़ फोटोग्राफ्स के क्षेत्र में जाना हो, इस विषय में सभी क्षेत्रों में जाने की अपार संभावनाएं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इच्छुक छात्र सिविल सर्विसेज़ की तैयारी भी कर सकते हैं।

कार्यक्रम में गणित विभाग की डॉक्टर श्रुति ने भी छात्र-छात्राओं को अपने विषय की बारीक जानकारिओं के बारे में समझाया, डॉक्टर प्रत्यूषा ठाकुर ने भी छात्र-छात्राओं को वाइल्ड लाइफ़ में जंतु विज्ञान के महत्व को बताया। सभी छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साह से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया।

Please share the Post to: