उत्तराखंड पुलिस के सीनियर आईपीएस संजय गुंज्याल को बीएसएफ में मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड पुलिस के सीनियर आईपीएस संजय गुंज्याल को बीएसएफ में मिली बड़ी जिम्मेदारी

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 13 अप्रैल 2022

देहरादूनः उत्तराखंड के सीनियर आईपीएस संजय गुंज्याल अब (BSF) सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक का पदभार संभालेंगे।

दरअसल, आईपीएस संजय गुंज्याल को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 5 साल की अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति के आधार पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिरीक्षक के रूप में नियुक्त किया है। संजय गुंज्याल अब बीएसएफ में महानिरीक्षक का पदभार संभालेंगे. बुधवार को उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के सभागार में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संजय गुंज्याल को भावपूर्ण विदाई दी।

बता दें कि संजय गुंज्याल साल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी है। उन्होंने देहरादून, हरिद्वार जैसे कई जिलों में जिला पुलिस का नेतृत्व किया। साथ ही गढ़वाल रेंज के डीआईजी का कार्यभार भी संभाला वहीं, महाकुंभ 2021 का सफल संचालन उनके नेतृत्व में हुआ.वर्तमान में आईपीएस संजय गुंज्याल आईजी से प्रमोशन पाकर एडीजी इंटेलिजेंस उत्तराखंड का पदभार संभाल रहे थे। ऐसे में अब उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत गृह मंत्रालय की ओर से बीएसएफ आईजी के रूप में 5 साल के लिए नियुक्त किया गया है।

Please share the Post to: