स्पेन से हारकर भारत महिला हॉकी विश्व कप से बाहर

स्पेन से हारकर भारत महिला हॉकी विश्व कप से बाहर

रेनबो न्यूज़ इंडिया*  11 जुलाई 2022

 एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम को क्रासओवर मैच में स्पेन से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को यह मैच जीतना हर हाल में जरूरी था, लेकिन टीम ने यह मौका गंवा दिया। हालांकि, ग्रुप मैच में भारतीय टीम को एक भी मुकाबलों में जीत हासिल नहीं हुई।

भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व कप के अपने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड से हार गई थी, जहां नीदरलैंड के एम्स्टेल्विन में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 4-3 से मैच हराया था।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email