68वां नेशनल फिल्म अवॉर्डस शुक्रवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया। इसमें फिल्मी जगत की हस्तियों को अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्डस दिए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी को अपने हाथों से सम्मानित किया।
जिन फिल्मों और कलाकारों को ये पुरुस्कार मिला उनमें प्रमुख हैं:
1. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – अजय देवगन (तानाजी द अनसंग वॉरियर)
2. सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म – तुलसीदास जूनियर
3. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – अपर्णा बालमुरली (सोरारई पोटरु के लिए)
4. सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – बीजू मेनन (एके अय्यप्पनम कोशियुम के लिए)
5. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – मलयालम निर्देशक सच्चिदानंदन केआर (अय्यप्पनम कोशियुम)
6. सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम फिल्म के लिए)
7. स्पेशल मेंशन जूरी अवार्ड- बाल कलाकार वरुण बुद्धदेव
8. सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य – मध्य प्रदेश
9. विशेष उल्लेख राज्य – उत्तराखंड और यूपी
10. सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन पुरस्कार – लॉन्गेस्ट किस
11. सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – सोरारई पोटरु
12. सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म – तन्हाजी द अनसंग वॉरियर
13. सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायिका महिला – नंचम्मा (अयप्पनम कोशियुम के लिए)
14. सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक पुरुष – राहुल देशपांडे (मराठी फिल्म आई एएम वसंतराव के लिए)
15. सर्वश्रेष्ठ गीत – मनोज मुंतशिर (साइना के लिए)
16. आशा पारेख- दादा साहब फाल्के पुरस्कार