रेनबो न्यूज़ * 19 अक्टूबर 2022
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड प्रश्नपत्र लीक मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) से जांच कराए जाने संबंधी याचिका बुधवार को खारिज कर दी।
याचिका राज्य विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने दायर की थी ।
इससे पहले, अदालत ने याचिकाकर्ता से पूछा था कि उन्हें मामले की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) द्वारा की जा रही जांच को लेकर शंका क्यों है ।
यमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकल पीठ ने राज्य सरकार से मामले को लेकर एक पूरा चार्ट तैयार करने को कहा है, जिसमें यह बताया जाए कि अनियमितताएं कैसे हुईं और लोगों को कैसे नियुक्ति मिली। अदालत ने याचिकाकर्ता से जनहित याचिका दायर करने का अपना अधिकार (लोकस स्टैंडाइ) भी स्पष्ट करने को कहा ।
उच्च न्यायालय ने कहा कि एसटीएफ मामले में अपनी जांच लगभग पूरी कर चुकी है और अब तक 42 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। उसने कहा मामले में आरोप पत्र भी दाखिल हो चुका है ।
कापड़ी ने याचिका में दावा किया था कि मामले में केवल छोटे खिलाडियों को ही गिरफ्तार किया गया है जबकि घोटाले में शामिल प्रमुख लोग अब भी आजाद घूम रहे हैं।