चार दिन तक देहरादून में रहेगा यातायात प्रभावित, शहर में बड़ी शोभायात्राएं, पुलिस विभाग द्वारा होमवर्क शुरू

चार दिन तक देहरादून में रहेगा यातायात प्रभावित, शहर में बड़ी शोभायात्राएं, पुलिस विभाग द्वारा होमवर्क शुरू

श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा: शुक्रवार से रविवार के बीच शहर में कई बड़ी शोभायात्राएं

 

देहरादून। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शहर में कई बड़ी शोभायात्राएं आयोजित की जा रही हैं। इन शोभायात्राओं के दौरान शहर में भीड़-भाड़ अधिक होने के कारण, आने वाले तीन दिनों में पुलिस के साथ-साथ आम लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। इसके साथ ही, रविवार को पयर्टक भी मसूरी और अन्य पर्यटन स्थलों पर पहुंच सकते हैं, जिससे यातायात समस्याएं बढ़ सकती हैं। 

शुक्रवार और शनिवार को शोभायात्रा के दौरान स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो सकती है। शुक्रवार को श्री श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा शहर में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा शाम को तीन बजे हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज के लक्ष्मण चौक से शुरू होकर शिवाजी धर्मशाला, सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, पलटन बाजार, और आढ़त बाजार को से होते हुए शिवाजी धर्मशाला में समाप्त होगी। इस शोभायात्रा में कई धार्मिक संगठनों से जुड़े प्रबुद्ध व्यक्तियों का समर्थन होने जा रहा है। गौरतलब है की शोभा यात्रा के समय शहर में पहले ही भीड़ रहती है। 

मुख्यमंत्री धामी भी शोभायात्रा में कर सकते है शिरकत 

इसी तरह, 20 जनवरी को विभिन्न धार्मिक संगठनों और बीजेपी के द्वारा भी शहर में शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। यह शोभायात्रा सुबह 10 बजे से परेड ग्राउंड से शुरू होगी, जोकि गांधी पार्क, घंटाघर, पलटन बाजार से निकलेगी। इस शोभायात्रा में हजारों राम भक्तों का समावेश होने की संभावना है। शोभायात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहभागिता हो सकता है। 

इसी तरह, 21 जनवरी को राष्ट्रीय श्रीराम कृष्णा गढ़ सभा की ओर से रथयात्रा और बाइक रैली निकाली जा रही है, जो मालसी वाली पुलिया से सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसके अलावा, कई धार्मिक संगठनों ने शोभायात्रा के लिए पुलिस से आवश्यक अनुमति के लिए पत्र भेजे हैं। 

एसपी अजय सिंह ने बताया कि देशभर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम और शोभायात्राएं आयोजित की जा रही हैं। एसपी सिटी और एसपी यातायात द्वारा अनुमति प्राप्त करने के लिए आयोजकों से वार्ता की जा रही है। इसके साथ ही, शोभायात्रा के रूट का निर्धारण किया जा रहा है। 

शोभायात्रा में अधिक भीड़ होने के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है, लेकिन इस सुनिश्चित किया जा रहा है कि आम लोगों को कम से कम असुविधा हो। इस समय, कई स्थानों पर रूट डायवर्ट किए जाएंगे ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुरक्षित रहे। साथ ही, इस आयोजन के दौरान कोई टकराव नहीं हो, इसलिए एलआइयू ने निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया है।